ये भ्रमर गुलसिता में रहे ना रहे
शोख खुश्बू हवा में रहे ना रहे
हर घड़ी को समझ बस यहां आखिरी
कल तु जिन्दा जहां मे रहे ना रहे
जिन्दगी के मजे लूट ले बेसबब
चांदनी फिर निशा में रहे ना रहे
आज ही मांग ले जो तमन्ना है वो
कल को बरकत दुआ में रहे ना रहे
नेह कर ले जमाने से बनके सुघर
क्या पता मन फेजा में रहे ना रहे
दिल की बातों का इजहार कर ले सनम
कल ये साहस जुबॉ में रहे ना रहे
—–