– व्यंग

फसाद की कड़ी है जादू की छड़ी है
घोटालों की जड़ी है
अंखियाँ तवायफ से लड़ी हैं
नेता बदबू देता, नेता बदबू देता
नेता बदबू देता —–

टेम्पो इसका हाई है तगड़ी इसकी कमाई है
हिस्से में मलाई है
इबलीस का भाई है
नेता बदबू देता, नेता बदबू देता
नेता बदबू देता —–

झूठ फरेब का मिक्चर है धोखाधड़ी का पैकर है
इसका हसीन लेक्चर है
जेब में दारू टिन्चर है
नेता बदबू देता, नेता बदबू देता
नेता बदबू देता —–

–––