( मत जन्म दो )
मत जन्म दो,
माँ, मुझे इस दुनिया में नहीं जीना है
कष्ट, वेदना, तिरस्कार
छोटी सी उम्र में बलात्कार
और तो और
जमाने भर की दुत्कार
रोज मौत का जहर मुझे नहीं पीना है
माँ मुझे नहीं जीना है
स्वस्थ समाज, स्वस्थ जीवन न दे सको
ते मुझे मौत दे दो
डरती हो क्यूं,
समाज से, कानून से, ममता से
इस जीवन से हंसी मौत बेखौफ दे दो
माँ, मुझे मौत दे दो
मुझे तो, अपनो से डर है, गैरो से भी
स्वयं से लाचार हूँ औरों से भी
जब कोई अपना मेरी अस्मिता से खेलेगा
जब कोई गैर मुझे कामुक नजरों से भेदेगा
उस क्त को माँ,
तुझे भी तेरी इज्जत प्यारी होगी
मेरी जिन्दगी नहीं तेरे गिरते हुए आँसू
मुझे आत्महत्या पर मजबूर करेंगे
तब तो तुझे शर्म नहीं आयेगी
जब,
इस दुनियां से मेरी अर्थी उठ जायेगी
इसलिए माँ,
मुझे नहीं जीना है
हर रोज मौत का जहर
मुझे नहीं पीना है
माँ, मुझे नहीं जीना है।