पेट की आग रोकिये साहिब

शीत का असर देखिये साहिब

इलाज़ मौत का कीजिये साहिब

मकान नंबर से कहाँ पता चलेगा

वो बेघर है पूछिये साहिब

दर्द से वो बहुत बेहाल है

दवा कोई न दीजिये साहिब

सच तो है के बहुत ये भूखा है

इसको रोटी तो दीजिये साहिब

कब कहा इसनें भीख दो इसको

सिर्फ दंगा तो रोकिये साहिब

बंद जबसे शहर है कर्फ्यू से

बंद इनकम है सोचिये साहिब

कहाँ ज़िंदा रहा है बाप कोई

रोते बच्चों को देखके साहिब

इससे पहले कि मर जाये वो

पेट की आग रोकिये साहिब

           –––