
नाम– बरखूराम भारशिव
साहित्यिक नाम– वसन्त साकेती
जन्म– 20 अगस्त 1947
शिक्षा– बी०एस०सी०(गणित), बी०एड०, एम०ए०(इतिहास एवं राजनीति शास्त्र)
विशेष– हाई स्कूल परीक्षा 1966 में उ०प्र० बोर्ड की मेरिट लिस्ट में छठाँ स्थान।
व्यवसाय– मुहम्मद शफी नेशनल इण्टर कालेज हँसवर, अम्बेडकर नगर में 1972 से स्नातक वेतनक्रम में विज्ञान अध्यापक के रूप में अध्यापन एवं 1999 में इतिहास प्रवक्ता के रूप में पदोन्नति प्राप्त कर सम्प्रति इसी पद पर कार्यरत।
साहित्यिक आदर्श– प्रख्यात गीतकार श्री गोपालदास नीरज, नव गीतकार स्व०शलभ, श्रीराम सिंह एवं शम्भूनाथ सिंह, भोजपुरी के यशस्वी रचनाकार पं० चन्द्र शेखर मिश्र, शायर डा० बशीर बद्र, स्व० साग़र आज़मी।
अभिरुचियाँ एवं उपलब्धियाँ– विविध सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता। नैति, राजनैतिक एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता। मनोरमा प्राकृतिक सुषमा से अभिप्रेरित होकर साहित्य सृजन में सतत सन्नद्ध। कवि गोष्ठियाँ, अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों एवं मुशायरों के मंचों से आकर्षक काव्यपाठ। अनेक प्रतिष्ठित पत्र–पत्रिकाओं में समय–समय पर रचनाएं प्रकाशित। प्रस्तुत रचना के अतिरिक्त दो खण्ड काव्यों का सृजन प्रगति पर। जीवन पर्यन्त साहित्य सेवा एवं साहित्य साधना का संकल्प।
पता– ग्राम–खजुरिया, पो० मजगवाँ, जि० अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश।
–––