Arya

नाम –       आर्य हरीश कोशलपुरी
जन्म तिथि –  14–12–1970
जन्म स्थान –  मु०शाहपुर औराँव,पोस्ट–रामनगर,जिला–अम्बेडकर नगर(उ०प्र०)भारत।
प्रकाशित पुस्तक – (1) गीत हमारे वैदिक तट पर (गीत संग्रह)
(2) प्यासा दरिया (ग़ज़ल संग्रह)
(3) सपने उधार के (गीत संग्रह)
(4) कबिरा खड़ा बजार में (पत्रिका संपादन)

पुरस्कार एवं सम्मान –  (1) रंगाश्रम गोरखपुर
(2) दलित साहित्य अकादमी, गोरखपुर
(3) अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समिति, गांगपुर
चुनार, मिर्जापुर (उ०प्र०)
(4) विश्व भोजपुरी सम्मेलन, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,
वाराणसी

रचना संकलन का उद्देश्य–   साहित्य में योगदान

आर्य हरीश कोशलपुरी का जन्म एक प्रतिभा सम्पन्न आर्य परिवार में हुआ। आपने गोरखपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक एवं लघु शोध, प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संगीत प्रभाकर एवं बाम्बे आर्ट से कला प्रशिक्ष्ण प्राप्त किया। हिन्दी साहित्य में युयुत्सावाद के जनक शलभ श्री रामसिंह एवं जन कवि अदम गोण्डवी आपके साहित्यिक आचार्य हैं। तत्क्षण प्रगतिशील लेखक संघ, अम्बेडकर नगर के जिला सचिव हैं। आपका जीवन सर्वहारा वर्ग के उत्थान हेतु एक आहुति है।

–––