वृक्षारोपण

वृक्षारोपण करो धरा पर सुखमय यह संसार करो
जीवन का आधार वृक्ष है प्रदूषण उपचार करो
वृक्षारोपण करो धरा पर —–

हर मानव एक वृक्ष लगाये देख के मन आह्लादित हो
हरी भरी धरती हो अपनी वनों से यह आच्छादित हो
वन्य जीव जनतुओं का अपने कभी नहीं संहार करो
वृक्षारोपण करो धरा पर —–

दस वृक्षों को अगर लगाएं पाएंगे सब पुण्य सन्तान
धरा पे जितने वृक्ष लगेंगे सुख पाये उतना इन्सान
प्राण दायिनी वायु वृक्ष है इस पर जरा विचार करो
वृक्षारोपण करो धरा पर —–

पानी की फिर कमी न होगी ऊसर भूमि लहरायेगी
शस्य श्यामला बनेगी धरती प्रकृति परी मुस्कायेगी
वृक्ष धरा का आभूषण है लगा के सब श्रृंगार करो
वृक्षारोपण करो धरा पर —–

हरे भरे वन वृक्ष न काटो वरना सब पछताओगे
सूखा बाढ़ भूकम्प सुनामी लहरों से दुख पाओगे
वृक्ष लगा के सफ़र धरा पर जीवन का उद्धार करो
वृक्षारोपण करो धरा पर —–

–––