– अखलास के गुलाब –
राहे वफ़ा में शम्मा जलाते रहेंगे हम
नफ़रत की तीरगी को मिटाते रहेंगे हम
दीवार जुमल्मो-जौर की ढाते रहेंगे हम
अम्नो-अमाँ का ताज बनाते रहेंगे हम
बातिल हमारी राह में हाएल हुआ करे
सर अपना राहे हक़ में कटाते रहेंगे हम
झोंके हज़ार जुल्मो-सितम के चला करें
अखलास के गुलाब खिलाते रहेंगे हम
दीवार ज़ुल्मतों की खड़ी है तो क्या हुआ
अनवर क़दम को आगे बढ़ाते रहेंगे हम
–––