भ्रूण हत्या

(1) गर्भ में मुझको मत मारो आने दो माँ शौर्य दुनिया में मुझको दिखाने दो माँ तोड़कर डाल से मुझको फेंको न तुम मैं हूँ कोमल कली मुस्कुराने दो माँ (2) नींद से जागी हूँ मैं ख्वाब नहीं हूँ मैं खुद से रौशन हूँ माहताब नहीं हूँ हर कोई मुसफिर भला क्यों मुझे पढ़े मैं जिन्दगी हूँ कोई किताब नहीं हूँ (3) वतन की मैं दीवानी हूँ वतन को याद करती हूँ लुटे गुलशन न ये अपना यही फरियाद करती हूँ शहीदों ने जिसे सींचा है दे देकर लहू अपना चमन है ये वही प्यारा जिसे आबाद करती हूँ...

जो सहारे थे हमारे ़़़

जो सहारे थे हमारे वो बदलते जा रहे हैं रह गये हैं हम अकेले लोग चलते जा रहे हैं चुभ गया काँटा न जाने कब हमारे पाँव में रास्ते मुश्किल मगर गिरते संभलते जा रहे हैं रोज़ ही बढ़ने लगी है किस कदर दुश्वारियाँ अपने बनकर हर घड़ी कुछ लोग छलते जा रहे हैं था सिखाया उँगलियाँ थामे जिन्हें चलना कभी आशियाने आज उन हाथों से जलते जा रहे हैं मौसमी अंगड़ाइयों में धूप सूरज की लगे मोम के पुतले बने थे वो पिघलते जा रहे हैं दर्द दिल में सालता है बस यही माँ–बाप को आस्तीनों में भला क्यों साँप पलते जा रहे हैं टीस है मन में मधु दुनिया की फितरत देखकर कौरवों की चाले से बचकर निकलते जा रहे हैं...

जीवन वृत्त

नाम –     जमालुद्दीन सफ़र जन्म –     05 जून 1953 ई० पिता –     स्व० नूर मोहम्मद (शिक्षक) माता –     बशीरन खातून अन्य उपाधि– जिलाध्यक्ष, प्रगतिशील लेखक संघ अम्बेडकर नगर। उपलब्धियाँ – (1) जायसी सम्मान– उत्कर्ष सांस्कृतिक मंच आलापुर। (2) भाषा रत्न – सरिता सेवा संस्थान जि० सुल्तानपुर। (3) बनारसी लाल सदेवरा सम्मान– हिन्दी सेवा संस्थान लखनऊ। (4) सद्भावना सम्मान – साहित्य सेवा समिति आलापुर। (5) साहित्य गुलशन सम्मान– रचनाकार कल्याण संस्थान अम्बेडकर नगर। प्रकाशित किताब – (1) मिट्टी हिन्दोस्तान की (2) यादों का सफर (3) देश दर्पण कीर्तिमान – राष्ट्रपति सम्मान 2015 पता –     ग्राम व पोस्ट– राम नगर, जिला– अम्बेडकर नगर (उ०प्र०) 224181 सम्पर्क –     8953358588...

जीवन वृत्त

नाम- डॉ० ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी पिता का नाम- स्व0 सत्यनारायण त्रिपाठी माता का नाम- स्व0 ब्रह्मा देवी जन्मतिथि- (02-07-1968) दो जुलाई उन्नीस सौ अरसठ पता- ग्रा० व पो०- महगूपुर धाहर, जनपद-आजमगढ़ पिनकोड-223223 शैक्षिक योग्यता- एम0ए0 (हिन्दी), एम0 एड0, पी-एच0डी0 व्यवसाय- अध्यापन, (प्रशिक्षण विभाग)श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चण्डेश्वर, आजमगढ़ उ०प्र० प्रकाशित कृतियाँ- (1) शकुन्तला (भोजपुरी खण्डकाव्य) (2) दमयन्ती (भोजपुरी खण्डकाव्य) (3) न तो कश्ती मिली, न किनारा मिला (मुक्तक संग्रह) (4) तुम भी इसी शहर में, हम भी इसी शहर में (ग़ज़ल संग्रह) (5) दर्द का व्याकरण नहीं होता (मुक्तक संग्रह) पुरस्कार- उ0प्र0 हिन्दी संस्थान द्वारा भोजपुरी खण्डकाव्य शकुन्तला पुरस्कृत। सम्मान- अन्तर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम में महामहिम राज्यपाल द्वारा अलंकृत। प्रकाशन- देश की विभिन्न पत्रिकाओं में अनवरत प्रकाशन। प्रसारण- आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों से प्रसारण। ई0 मेल- IshwarTripathi@gmail.com वेबसाइट- www.drishwar.com मोबाइल नं0- 9455885866...

जीवन वृत्त

नाम – बालेदीन बेसहारा पिता का नाम – स्व० जगदेव यादव (स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी) पता – ग्राम व पोस्ट–हरैया, जिला–आज़मगढ़ (उ०प्र०) प्रकाशित पुस्तकें – (1) माटी महकल मोर प्रथम संस्करण 1992, द्वितीय संस्करण 1995 तृतीय संस्करण 2004 (2) पहाड़ भइल जिन्गी (3) अभिव्यक्ति (प्रेस में) सारस्वत सम्मान – (1) गोवर्धन जन कल्याण समिति, आज़मगढ़ उ०प्र० (2) राहुल सांस्कृतायन स्मृति केन्द्र, आज़मगढ़ उ०प्र० (3) साहित्यकार कल्याण परिषद, जौनपुर उ०प्र० कार्यक्षेत्र – प्रधानाध्यापक– परिषदीय विद्‍यालय महामंत्री– उत्तर प्रदेशीय प्रारम्भिक शिक्षा समिति, उ०प्र० जन कवि के रूप में चर्चित। रुचि – सामाजिक विसंगतियों पर पैनी दृष्टि। विशेष – N.C.E.R.T. द्वारा 14 भाषाओं में राष्ट्रीय एकता अखण्डता सम्बन्धित गीतों की प्रस्तुति हेतु प्रशिक्षित। मोबाइल सं० – 9450738173...