by Nazar | Oct 2, 2015 | Islam Salik
– ग़ज़ल – जो मुहब्बत से दी नहीं जाती वह तबीयत से पी नहीं जाती एक ही घूँट हो मुहब्बत से उम्र भर बेखुदी नहीं जाती प्यार दुनिया में बाँटते रहिये दिल में यह शै रखी नहीं जाती दिल तो कहता है और थोड़ी सी इतनी पी है कि पी नहीं जाती कुछ तो आदाबे गुफ़तगू सीखो इस तरह बात की नहीं जाती बस उसी से कि जिससे कहना है दिल की हालत कही नहीं जाती जाने वाला तो जा चुका सालिक एक उसकी कमी नहीं जाती...
by Nazar | Oct 2, 2015 | Islam Salik
– ग़ज़ल – फ़रेब खाए हैं इतने कि कुछ शुमार नहीं हमें अब अपने ही साये पे एतबार नहीं दिखावा प्यार का करते हैं सब जहाँ वाले किसी के दिल में किसी के लिये भी प्यार नहीं किसी के हिस्से में गुल है किसी के हिस्से में खार बहार कहने को कहिये मगर बहार नहीं किसी के ग़म पे किसी को खुशी का हक़ हासिल किसी को ग़म भी मनाने का अख्तियार नहीं हमें न समझो हमें देख कर न पहचानो हमारे चेहरे पे इतना अभी गुबार नहीं सुकनो–अम्नो–अमां ढूँढने कहाँ जायें जिधर भी देखिये हालात साज़गार नहीं शरीके ग़म वही अपना हुआ है ऐ सालिक कि जिसके दिल में हमारी तरह क़रार नहीं...
by Nazar | Oct 2, 2015 | Islam Salik
नाम – इस्लाम सालिक जन्म – 15 नवम्बर 1947, फैजाबाद (उ०प्र०) शिक्ष्ा – बी०ए०, एल०एल०बी० प्रकाशित पुस्तक – बरफीली धूप (माण्डवी प्रकाशन गाजियाबाद) पता – मिर्जापुर, मुमताज़ नगर, जिला– फैज़ाबाद (उ०प्र०) पिन – 224001 मोबाइल नं० 9305261266...